गश्त केदौरान अवैध शबार बरामद, एक काबू
थाना डिवीजन नम्बर-2 पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यकित को काबू कर उससे छह हजार अवैध शराब बरामद की है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 03:32 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 03:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : थाना डिवीजन नम्बर-2 पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यकित को काबू कर उससे छह हजार अवैध शराब बरामद की है। आरोपित की पहचान विजय कुमार निवासी ढांगू पीर के रूप में हुई है।
थाना डिवीजन नम्बर-2 में तैनात एएसआइ बलकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ट्रक यूनियन मोड से पंज अंबी मंदिर को जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी गश्त करते हुए पंज अंबी मंदिर से कुछ आगे पहुंची तो एक व्यक्ति चक्की दरिया साइड से पैदल आ रहा था। उस व्यक्ति ने हाथ में प्लास्टिक की बोरी पकड़ी थी। पुलिस ने व्यक्ति को रोककर पूछताछ की और चेकिंग करने पर छड हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। थाना डिवीजन नं.2 में उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें