श्री परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई
श्री ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान श्री परशुराम जयंती पर प्रधान अनिल शर्मा की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरपरस्त डॉ. दर्शन त्रिपाठी इंजीनियर हेमराज शर्मा बाबा बिशन शाह साईं दास शर्मा प्रिसिपल राम रक्षपाल कृष्ण लाल विशिष्ट पार्षद महिद्र बाली विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर सुबह हवन पूजा अर्चना सुंदरकांड पाठ संकीर्तन करवाया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : श्री ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान श्री परशुराम जयंती पर प्रधान अनिल शर्मा की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरपरस्त डॉ. दर्शन त्रिपाठी, इंजीनियर हेमराज शर्मा, बाबा बिशन शाह, साईं दास शर्मा, प्रिसिपल राम रक्षपाल, कृष्ण लाल विशिष्ट, पार्षद महिद्र बाली विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर सुबह हवन, पूजा अर्चना, सुंदरकांड पाठ, संकीर्तन करवाया। दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न वक्ताओं की ओर से भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। सरपरस्त डॉ दर्शन त्रिपाठी, एडवोकेट भारत भूषण शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जयंती के ऐतिहासिक दिन पर पंजाब सरकार की ओर से अवकाश घोषित नहीं करके समाज के साथ भेदभावपूर्ण कार्य किया है। मौके पर प्रधान अनिल शर्मा, डॉ. घनश्याम राय शर्मा, डॉ. नरेश अग्निहोत्री, एडवोकेट भारत भूषण, सुरेंद्र शर्मा, रतन शर्मा, डॉ. अविनाश डोगरा, राममूर्ति शर्मा, प्रिसिपल रामरक्ष पाल, तिलक राज शर्मा, डिपल शर्मा, विशाल त्रिपाठी, डॉ. विजय शंभू, रमेश कुमार, विपुल डोगरा, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र मोहन डोगरा, अशोक शर्मा, रोहित शर्मा, राजेश पराशर, प्रणव शर्मा, गौरव शर्मा, हीरालाल शर्मा, कार्तिक शर्मा, मदन लाल उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप