महिलाओं के अधिकार सुरक्षित करना है उद्देश्य: एडवोकेट आरती
इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। सेमिनार में प्रिसिपल डाक्टर सतिद्र काहलों विशेष तौर पर शामिल हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 04:15 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 04:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट: जिला लीगल अथारिटी की ओर से स्थानीय श्रीमति राम चोपड़ा स्नातन धर्म कन्या महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। सेमिनार में प्रिसिपल डाक्टर सतिद्र काहलों विशेष तौर पर शामिल हुई। एडवोकेट आरती ततियाल व एडवोकेट संदीप शर्मा ने लीगल अथारिटी की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों तक कानूनी सेवाओं और फ्री सुविधाओं को पहुंचाना उनका उद्देश्य है ताकि लोग उनका लाभ उठाएं और परेशानियों से बचे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारी सुरक्षित करना भी उनका उद्देश्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें