संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आने से बढ़े मरीज, 36 नए केस, 10 स्वस्थ
कोरोना अब पठानकोट डॉक्टरों को भी अपनी जकड़ में लेने लगा है। शनिवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इन सभी के एंटीजन रैपिड टेस्टिग व ट्रूनेट पर टेस्ट किए गए।
संवाद सहयोगी, पठानकोट :
कोरोना अब पठानकोट डॉक्टरों को भी अपनी जकड़ में लेने लगा है। शनिवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इन सभी के एंटीजन रैपिड टेस्टिग व ट्रूनेट पर टेस्ट किए गए।
पठानकोट में कोरोना से एक और मौत हो गई है। शनिवार को छोटा बनवाल सुजानपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति ने डीएमसी लुधियाना में दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से यह 29वीं मौत है। उधर सेहत विभाग की जांच में पाया गया है कि दो महिला डॉक्टरों व एक पुरूष डॉक्टर के संपर्क में आने पर 16 लोग संक्रमित हुए। बाकी बीस पॉजिटिव अलग-अलग लोगों के संपर्क में आने पर महामारी की चपेट में आए। पॉजिटिव मरीजों को चितपूर्णी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। शनिवार को दस कोरोना पीड़ित स्वस्थ होकर घरों को लौटे। पॉजिटिव मरीजों में गांव सुंदरनगर की रहने वाली एक 20 वर्षीय गर्भवती, कृष्णा नगर के रहने वाले 44 वर्षीय व्यक्ति, गांव धोबड़ा के 45 वर्षीय व्यक्ति, ग्रीन हैवन कॉलोनी के निकट रहने वाले 56 वर्षीय, शांत विहार मिशन रोड के रहने वाले एक 60, 51 वर्षीय व 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव जसवाली के 24 वर्षीय युवक अलग-अलग डॉक्टरों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए। इसी तरह सुंदर नगर की 32 वर्षीय महिला, बजरी कंपनी के रहने वाले 26 वर्षीय युवक, सैली कुलियां के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति, शतवाल के रहने वाले 30 वर्षीय युवक और 58 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड की रहनी वाली 38 वर्षीय महिला, न्यू गॉर्डन कालोनी के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की महिला डॉक्टर के संपर्क में आकर संक्रमित हुए। इन इलाकों से आए पॉजिटिव
फ्रेंडस कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड के रहने वाले 22 वर्षीय युवक, 59 वर्षीय व्यक्ति और 59 वर्षीय महिला, अबरोल नगर की रहने वाली 47 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव भजराओ मोहल्ला के 40 वर्षीय व्यक्ति, घरथौली मोहल्ला के 30 वर्षीय युवक, 61 वर्षीय व्यक्ति, शांत विहार मिशन रोड़ की रहने वाली 52 वर्षीय महिला, नरोट जैमल सिंह की रहने वाली 42 वर्षीय महिला, पटेल चौक की रहने वाली 20 वर्षीय युवती, बसंत कालोनी की 34 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बच्चे, गांव अवांखा के रहने वाले 66 वर्षीय व्यक्ति, इन सभी ने पाजिटिव मरीजों के संपर्क में आने पर सैंपलिग करवाई थी। इसी तरह, रामलीला गराऊंड मिशन रोड़ पर रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति, बुधीनगर के रहने वाले 76 वर्षीय व्यक्ति, सरदार पटेल नगर के रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति ने खुद सैंपलिग करवाई और ये सभी पॉजिटिव पाए गए है।
गत दिवस भड़ोली कलां के दो मरीज पॉजिटिव आए थे। वहां टीमों ने 55 घरों का सर्वे कर 216 लोगों की सेहत जांची।