Move to Jagran APP

सियासी वार: खुद को आम आदमी कहने वाले सीएम के रिश्तेदार के घर से मिले करोड़ों रुपये: शर्मा

शुक्रवार देर शाम भाजपा की ओर से जारी की गई सूची में पठानकोट की सीट पर उम्मीदवार का नाम पेडिग कर दिया गया था लेकिन देर रात जारी हुई सूची में उनके नाम पर स्वीकृति दी गई। दूसरी सूची में केवल उनका नाम ही शामिल था। पठानकोट पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नया पंजाब भाजपा के साथ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:38 PM (IST)
सियासी वार: खुद को आम आदमी कहने वाले सीएम के रिश्तेदार के घर से मिले करोड़ों रुपये: शर्मा
सियासी वार: खुद को आम आदमी कहने वाले सीएम के रिश्तेदार के घर से मिले करोड़ों रुपये: शर्मा

जागरण संवाददाता, पठानकोट: पठानकोट से तीसरी बार टिकट मिलने के बाद शनिवार की सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट पहुंचे। इससे पहले अश्वनी शर्मा ने टापहिल मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वे आम आदमी होने का दावा करते हैं, लेकिन उनके रिश्तेदारों के घर से करोड़ों रुपये बरामदगी के बाद सच लोगों के सामने आ गया है।

loksabha election banner

बता दें कि शुक्रवार देर शाम भाजपा की ओर से जारी की गई सूची में पठानकोट की सीट पर उम्मीदवार का नाम पेडिग कर दिया गया था, लेकिन देर रात जारी हुई सूची में उनके नाम पर स्वीकृति दी गई। दूसरी सूची में केवल उनका नाम ही शामिल था। पठानकोट पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नया पंजाब भाजपा के साथ है। पिछले पांच वर्षो में हलका पठानकोट में विकास की गति इतनी धीमी थी कि लोग आज भी उनके कार्यकाल में हुए कार्यो को याद करते हैं। खेल स्टेडियम, जिला बनाना, आडिटोरियम, मिन्नी सचिवालय, सरकारी कालेज इतने काम है कि गिनाते-गिनाते शाम हो जाए, जबकि पिछले पांच वर्ष में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, सुरेश शर्मा, योगेश ठाकुर, राजू महाजन, अशोक मेहर, रामपाल विक्की, विजय चन्नी, विदा सैनी, अरूण महाजन, संजू महाजन, रोहित पुरी, संजू महाजन, अजय सोनी, राजीव काला, मनमोहन काला, राज कुमार शर्मा, के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.