ओमराज बने एबीएचएससी के यूथ तहसील अध्यक्ष
अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति की बैठक में जिला यूथ अध्यक्ष रमण मेहरा के नेतृत्व में हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 04:42 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 04:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति की बैठक में जिला यूथ अध्यक्ष रमण मेहरा के नेतृत्व में हुई। इसमें हिदू तख्त के प्रचारक पुनीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से ओमराज को समिति का यूथ तहसील अध्यक्ष, लक्की कुमार को उपाध्यक्ष, केशव शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ओम राज ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को समिति के साथ जोड़ेंगे। समिति की ओर से नशे के खिलाफ जो मुहिम चलाई गई है उसको और तेज किया जाएगा। इस मौके अरुण शर्मा, करण कुमार, सुनील कुमार, सुमित राज, विशाल कुमार, चेतन शर्मा, तरुण, सनी कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें