195 कर्मियों को डेढ़ महीने से वेतन नहीं, निगम केखिलाफ प्रदर्शन
डेढ़ महीने से वेतन न मिलने के कारण गुस्साए 195 कर्मियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद नारे लगाए।
जागरण संवाददाता, पठानकोट
डेढ़ महीने से वेतन न मिलने के कारण गुस्साए 195 कर्मियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद नारे लगाए।
इस दौरान यूनियन नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज 19 नवंबर हो चुकी है लेकिन, बावजूद उसके अभी तक किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण उनकी दीवाली व भईया दूज पर्व पूरी तरह से फीका रहा। कारण, पैसों की कमी के चलते न तो वह और न ही परिजन खरीददारी कर सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने इस बार काली दीवाली मनाकर सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उनके आगे आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। मेयर से बात करे तों कोई तसल्लीबख्श जबाव नहीं मिलता। मेयर अनिल वासुदेवा की ओर से कर्मचारियों का वेतन देने की बजाय पार्षदों के मान भत्ते की अकाउंट ब्रांच से सिफारिश करने की बात का लेकर भी कर्मचारियों मे भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी निगम को आर्थिक स्थिती से मजबूत बनाने के लिए कार्य करते हैं लेकिन, समय पर वेतन न मिलने के कारण वह मायूस हो जाते हैं। इस दौरान उनके साथ खड़े कर्मचारी जितेंद्र सैली, सुनील महेंद्रु, हरीश गुप्ता, पुनीत शर्मा, विक्रमजीत ¨सह, निर्मल महाजन व वीना डोगरा आदि मौजूद थे।
उधर, इस संदर्भ में जब नगर निगम के मेयर अनिल वासुदेवा से बात की तो उनका कहना था कि सरकार की ओर से प्रत्येक माह 1 करोड़ 80 लाख के करीब शूल्क आता है जो इस बार भी नगर निगम को नहीं मिला है। इस महीने आज की तारीख में केवल 65 लाख रुपए ही आया है। उन्होंने कहा कि जब तक निगम को वैट का अपना पैसा नहीं मिलता तब तक कर्मचारियों को वेतन दे पाना मुश्किल है जिसके लिए वह लोकल बॉडी विभाग के हायर अधिकारियों से बात कर रहे हैं कि वह उनका बनता पैसा निगम को ट्रांसफर करे।