चक्की दरिया का पुल कर रहा बस सेवा का इंतजार
चक्की दरिया पर पुल निर्माण का लगभग तीन वर्ष बीत चुका है लेकिन क्षेत्र की आवागमन समस्या हल करने के लिए घरोटा- मीरथल- दीनानगर बस सेवा आरंभ नही हो पाई है। इससे 60 गांवों के लोग आज भी परंपरागत साधनों से जाने को बाध्य है।
संवाद सहयोगी, घरोटा: चक्की दरिया पर पुल निर्माण का लगभग तीन वर्ष बीत चुका है, लेकिन क्षेत्र की आवागमन समस्या हल करने के लिए घरोटा- मीरथल- दीनानगर बस सेवा आरंभ नही हो पाई है। इससे 60 गांवों के लोग आज भी परंपरागत साधनों से जाने को बाध्य है। आखिर लोगों ने अब केबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी से गुहार लगाकर जल्द क्षेत्र की इस समस्या के समाधान के लिए पग उठाने की गुहार लगाई है। इससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके। धर क्षेत्रवासी ऐंचल सिंह, बलदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, देस राज, मनोहर सिंह, महेश चंद्र, कर्ण सिंह, पुरुषोतम सिंह ने कहा कि बस सेवा न होने से मजबूरन अभावग्रस्त लोगों को वाया पठानकोट, गुरदासपुर से होकर गतंव्य को रवाना होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग कई वार इस रूट पर बस सेवा आरंभ करने के साथ रूट परमिट जारी करने की गुहार लगा चुके है। जिस से क्षेत्र के लोगों की आवागमन की समस्या का समाधान हो सके। उक्त जनों ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी से जल्द समस्या का समाधान की गुहार लगाई है। उधर मंत्री अरूणा चौधरी ने क्षेत्र वासियों की इस मांग के समाधान के लिए जल्द पग उठाने का आश्वासन दिया।