पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे निगम कर्मी, लगाया जाम
ड्यूटी पर आ रही निगम कíमयों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर भड़के सफाई कर्मियों ने रोड जाम किया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट: ड्यूटी पर आ रही निगम कíमयों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर भड़के सफाई कíमयों ने रोड जाम कर दिया। करीब आधा घटा तक रोड़ जाम होने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उक्त जवान के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो कर्मचारियों ने रास्ता खोला। धरने पर बैठे अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान रमेश कटो ने बताया कि करीब 11 बजे यूनियन के चेयरमैन दीपक भट्टी पीर बाबा चौक से लाइटों वाला चौक में आ रहे थे कि पुलिस कíमयों ने उन्हें रोक लिया। चेयरमैन दीपक भट्टी ने उन्हें बताया कि वह निगम कर्मी और बकायदा उनके पास कर्फ्यू पास भी है। लेकिन बावजूद उसके पुलिस जवान ने उनके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इसी बात को लेकर वह कार्यालय पहुंचे और पुलिस की धक्केशाही पर रोष जताया। प्रधान रमेश कटो ने बताया कि रोष स्वरुप सुबह 11:30 से लेकर करीब 12:15 बजे तक उन्होंने निगम कार्यालय के समक्ष रोड जाम किया गया।
इस बात का पता चलने पर पुलिस की हायर अथॉरिटी ने डिविजन नंबर 1 व 2 के थाना प्रभारियों को मौके पर भेजा। दोनों प्रभारियों ने विश्वास दिलाया कि जिस किसी भी कर्मचारी ने ऐसा कार्य किया है उसके खिलाफ वह जरूर कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारियों का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।