कृषि सुधार कानून के विरोध में पुतला फूंका
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा लदपालवां में विभिन्न किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तारागढ़: कृषि सुधार कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा लदपालवां में विभिन्न किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला फूंक रोष जताया। प्रदर्शनकारी हरदेव सिंह, केवल सिंह कंग, लालचंद कटारूचक्क, गुरदयाल सिंह सैनी, एडवोकेट नरेंद्र कुमार, बलविदर सिंह, बलजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जसवंत सिंह, सुनील कुमार, लखविदर सिंह और संतोष सिंह ने इसे किसानों के भविष्य खत्म करने का बताया। अन्नदाता कहलाने वाले किसान को सरकार ने सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। इस कानूनों को रद करवाने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें