धोखे से नाबालिग लड़की को कहीं और ले गया मौसी का देवर, रातभर तीन लोग करते रहे सामूहिक दुष्कर्म
मौसी का देवर नाबालिग लड़की को धोखेे से कहीं और ले गया। वहां उसने व उसके दो साथियों ने लड़की के साथ रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया।
जेएनएन, दीनानगर। मौसी ने बहन की नाबालिग बेटी को घर बुलानेे के लिए अपने देवर को उसके यहां भेजा। देवर उसे मौसी के घर ले जाने के बजाय कहीं और ले गया। वहां दो युवक पहले से मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने रातभर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
थाना दीनानगर की पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम उनके यहां दीनानगर में रहने वाली उसकी मौसी का लड़केे का फोन आया। उसने लड़की को किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए दीनानगर आने के लिए कहा, लेकिन उनकी लड़की ने आने से मना कर दिया, क्योंकि शाम हो चुकी थी। इसके बाद लड़की की मौसी ने उसको लेने के लिए अपने देवर को भेजा।
देर शाम उसकी मौसी का देवर लड़की को लेने के लिए उनके घर पठानकोट आया। वह उनकी बेटी को अपनी मोटरसाइकिल पर कहीं और लेकर चला गया और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी रात लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तड़के ही उसे बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए।
जैसे-तैसे उनकी लड़की अपने घर पठानकोट पहुंची और पूरी बात बताई। परिजन लड़की को लेकर पुलिस थाना शाहपुर कंडी पहुंचे। यहां पुलिस पीड़ित लड़की को लेकर दीनानगर थाना में पहुंची। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस दीनानगर के गांव गवालिया में स्थित गुर्जरों के कच्चे घर में रेड की। वहां से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित लड़की के परिजनों का आरोप है कि मौसी ने ही उनसे कोई रंजिश निकालने के लिए बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौसी का देवर पांच बच्चों का बाप है और इसके बावजूद उसने उनकी बेटी पर बुरी नजर रखी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनको इंसाफ दिलाया जाए। वहीं, थाना दीनानगर के प्रभारी बलदेव राज शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। उसे पूछताछ की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें