राजेश विक्की बने भोआ मंडल के उपाध्यक्ष
भाजपा वर्करों की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, नरोट मेहरा
भाजपा वर्करों की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष रूप से जिला अध्यक्ष विपन महाजन और पूर्व विधायक सीमा कुमारी भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर विनोद कुमार उपस्थित हुए। इस दौरान 24 फरवरी को अमृतसर में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपन महाजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी बिगुल बजा दिया गया है। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमित महाजन की ओर से युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजेश कुमार विक्की को युवा मोर्चा भोआ मंडल का उपाध्यक्ष और दिलीप कुमार राजा को मंडल कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल ¨सह, महामंत्री ¨रकू शर्मा, तारो देवी, बानो देवी, कमल गोल्डी, राकेश सोनू, सफी मोहम्मद, रोहित गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।