Move to Jagran APP

मीनू को भाजपा महिला मोर्चा नार्थ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नार्थ मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 04:42 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 04:42 PM (IST)
मीनू को भाजपा महिला मोर्चा नार्थ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया
मीनू को भाजपा महिला मोर्चा नार्थ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नार्थ मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधानसभा प्रभारी नरेश बडैहरा विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ नार्थ मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, महामंत्री प्रवीण पप्पी, विशाल महाजन, प्रवक्ता योगेश ठाकुर व राजिद्र लाडी विशेष तौर पर मौजूद रहे। सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर मंडल प्रधान पूनम ने स्वागत किया। मंडल प्रधान पूनम ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मीनू को उपाध्यक्ष, अंजु गुप्ता को महासचिव, चंचल सचिव, जसबीर कौर, ज्योति, सुमन बाला व पलवी को मीडिया इंचार्ज बनाया गया। मंडल प्रधान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी। मौके पर रेणु देवी व अमृत कौर के अलावा अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.