Move to Jagran APP

आदित्यवाहिनी ने जगदगुरु शंकराचार्य का प्रकट महोत्सव मनाया

पीठ परिषद् आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी खानपुर-मनवाल द्वारा पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज जी का 77वां प्रकट महोत्सव शुक्रवार को आदित्यवाहिनी पंजाब के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 12:13 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 12:13 AM (IST)
आदित्यवाहिनी ने जगदगुरु शंकराचार्य का प्रकट महोत्सव मनाया
आदित्यवाहिनी ने जगदगुरु शंकराचार्य का प्रकट महोत्सव मनाया

संस, पठानकोट :

loksabha election banner

पीठ परिषद् आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी खानपुर-मनवाल द्वारा पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज जी का 77वां प्रकट महोत्सव शुक्रवार को आदित्यवाहिनी पंजाब के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। सुबह श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान शिवजी का जलाभिषेक और पूजन किया गया और पूज्यपाद की दीर्घ आयु की भगवान से प्रार्थना की गई। तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम श्री ब्राह्माण सभा में किया गया। इसमें पठानकोट और ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिष्ठित मंदिरों के पुजारियों ने भाग लिया। सभी ने पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज जी के प्रकट महोत्सव पर समाज और राष्ट्र को बधाई दी। इस मौके पर सनातन धर्मरक्षक समिति जिला पठानकोट का गठन किया गया जो आदित्यवाहिनी पंजाब के सहयोग से कार्य करेगी। इस कमेटी में पंडित रमेश शास्त्री को संयोजक, पंडित चंद्रमोहन शर्मा, पंडित शिव शंकर पांडे ,पंडित प्रेमकुमार शर्मा ,पंडित किशोर चंद शर्मा एंव पंडित अजय शर्मा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया।

आदित्यवाहिनी की ओर से विप्र समाज को 21 किट राशन भेंट किया गया। तीन निर्धन परिवारों को भी राशन दिया गया। सनातन धर्मरक्षक समिति के सदस्य विप्र समाज मंदिरों को धर्म,संस्कृति,शिक्षा, रक्षा ,सेवा का केंद्र बनाने एंव सनतान मानबिदुओं की रक्षा के लिए समाज को जाग्रत करेंगे।

पंजाब अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य महाराज जी के प्रकट महोत्सव के उपलक्ष्य में पुरी मठ से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से वैज्ञानिक संगोष्ठि की। इसमें इसरो, डीआरडीओ, आईआईटी, एमसीआरएस, भाभा जीव विज्ञान केंद्र और विश्व के अन्य देशों के बीस उच्चकोटि के वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन पुरी शंकराचार्य महाराज विभिन्न वैज्ञानिक तथ्यों की विवेचना कर वैज्ञानिकों और पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहे हैं। ब्राह्माण सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा, आनंदवाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा शर्मा,शाखा अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, जुगियाल से मास्टर रत्न चंद, पवन शर्मा, प्रभजोत, मेघा नरेश इत्यादि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.