मंडी बोर्ड का घरोटा-पठानकोट मार्ग अनदेखी का शिकार
पंजाब राज्य मंडी बोर्ड का घरोटा-पठानकोट मार्ग अनदेखी के चलते जर्जरता का शिकार है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 04:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : पंजाब राज्य मंडी बोर्ड का घरोटा-पठानकोट मार्ग अनदेखी के चलते जर्जरता का शिकार है। इससे क्षेत्र के 50 गांवों का यातायात प्रभावित है, लेकिन समस्या समाधान के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिला योजना बोर्ड व जिप के पूर्व सदस्य डाक्टर बचन लाल, बोध राज, सुरेश कुमार, जतिद्र पाल, मनोहर लाल, बहादुर लाल, सुनील ने कहा कि यह मार्ग जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालय, नवोदय विद्यालय, चक्की पुल, पिडोरी धाम समेत अन्य प्रमुख स्थानों को आपस में मिलाता है। मार्ग का समय भी होने को है, जबकि इसकी न तो रिपेयर करवाई जा रही है और न निर्माण के लिए ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द उक्त मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो वह क्षेत्र के लोग जन जागरण अभियान चलाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें