Move to Jagran APP

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 80 हजार की ठगी, केस

पुलिस ने सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:37 PM (IST)
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर  80 हजार की ठगी, केस
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 80 हजार की ठगी, केस

संवाद सहयोगी, पठानकोट

loksabha election banner

पुलिस ने सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपित गत वर्ष उसे लुधियाना में आर्मी डिपो में भर्ती के दौरान मिला था। इसी दौरान उसने सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 40-40 हजार करके 80 हजार रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद न तो उसे सेना में भर्ती करवाया गया तथा न ही पैसे वापस लौटाए। पीड़ित पिता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर व्यक्ति के खिलाफ जिला पुलिस से शिकायत की है। गांव मुरादपुर निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उसके साथ उसका लड़का लख¨वद्र कुमार आर्मी एम्युशन डिपो की भर्ती देखने के लिए लुधियाना गया था। जहां उसका लड़का दौड़ में पास हो गया। वहां उसे एक व्यक्ति मिला और उसे कहा कि सेना में ही नौकरी करता है। । वह उसके लड़के को भर्ती करवा सकता है, क्योंकि उसकी बड़े-बड़े अफसरों से बैठना उठना है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उस व्यक्ति की बातो में आ गया। उस व्यक्ति ने उसे कहा कि भर्ती होने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए लगेंगे। इसके लिए 80 हजार रुपए पहले दो और बाकी पैसे भर्ती होने के बाद देना। उसने उस व्यक्ति से कहा कि वह पठानकोट जाकर फोन करेंगा और पठानकोट आकर पैसे ले जाना। वह और उसका लड़का लुधियाना से वापिस आ गए। कुछ दिनों बाद उसने करीब 40 हजार रुपए का इंतजाम करके उस व्यक्ति को फोन किया। उसके बाद व्यक्ति चक्की पुल पर आ गया। उसने अपने पड़ोसी सोम नाथ को साथ लेकर चक्की पुल पर जाकर उस व्यक्ति को 40 हजार रुपए दे दिए। उसके बाद उसने फिर से 40 हजार रुपए का इंतजाम करके फिर व्यक्ति को बुलाया और उस व्यक्ति ने मलिकपर चौक में आकर 40 हजार रुपए लिए। 80 हजार रुपए लेने के 4 महीने तक जब कोई जबाव नहीं आया तो उसने फोन किया तो वह व्यक्ति टाल मटोल करता रहा। उसने फिर आर्मी मिशन डिपो लुधियाना में जाकर पता किया तो उसे पता चला कि भर्ती होने वाले लड़कों की लिस्ट काफी समय पहले निकल चुकी है, जिसमें में उसके लड़के का नाम नहीं था। वह फिर से व्यक्ति से मिला तो उसने कहा कि उसके लड़के को डाकखाना में भर्ती करवा रहा है। उस व्यक्ति ने डाकखाना विभाग की जाली लिस्ट दे दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस व्यक्ति ने न तो उसके बेटे को भर्ती करवाया और न ही उसके 80 हजार रुपए वापिस लौटे। शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.