14 नवंबर तक मनाया जाएगा लीगल सर्विस वीक
सिविल जज रंजीव सिंह चीमा ने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथारिटी के निर्देशानुसार दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक 75वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत पठानकोट जिले के सभी गांव में लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी जा रही है।
जागरण टीम सुजानपुर/पठानकोट: मेंबर सेक्रेटरी पंजाब लीगल सर्विस अथारिटी के निर्देशानुसार 14 नवंबर तक लीगल सर्विस वीक मनाया जाएगा। इस संबंधी जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी पठानकोट के सचिव सिविल जज रंजीव पाल सिंह की अध्यक्षता में कोर्ट कांप्लेक्स में एक ट्रेनिग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा फैसिलिटेटर को कानूनी ट्रेनिग दी गई। मौके पर सिविल जज रंजीव सिंह चीमा ने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथारिटी के निर्देशानुसार दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक 75वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत पठानकोट जिले के सभी गांव में लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी जा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर तक लीगल सर्विस वीक मनाया जा रहा है, जिसमें एडवोकेट पैरा लीगल वालंटियर के साथ-साथ आशा फैसिलिटेटर भी गांव में लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी देंगे।