किसान मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान
किसान मोर्चा ने शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 03:13 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 03:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा: किसान मोर्चा ने शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया। मंडलाध्यक्ष ठाकुर दयाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। किसानों ने एमएसपी में वृद्धि पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गुलपुर खाल दरिया पर निर्मित पुल की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अन्य स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उधर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दयाल सिंह ने कहा कि केंद्र के निर्णय से न मंडियों को खत्म किया गया है और न ही एमएसपी को खत्म किया गया है। विरोधी किसानों को गुमराह करके राजनीतिक रोटियां सेक रहे है। इस मौके पर लाडा ठाकुर, अशोक सिंह, शक्ति सिंह, दर्शन सिंह, लक्की फौजी, दर्शन सिंह, दीपू, जेजी, हरबंस सिंह, निक्कू काटल उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें