वाजपेयी की जयंती पर किसान मोर्चा ने किया कार्यक्रम
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष पर किसान मोर्चा ने गांव भीमपुर में कार्यक्रम आयोजित किया।
संवाद सहयोगी, घरोटा : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष पर किसान मोर्चा ने गांव भीमपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला प्रधान शाम लाल शर्मा ने की। जिला प्रधान श्याम लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन शिक्षा और योगदान पर चर्चा की। इस मौके सतिदर कुमार, जतिद्र शर्मा, तरसेम सिंह, मदन लाल, अशोक कुमार, दयाल सिंह, सोमनाथ आदि उपस्थित थे।
दस स्थानों पर भाजपा ने करवाया कार्यक्रम
संवाद सहयोगी, घरोटा : कृषि सुधार कानून को लेकर प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को घरोटा मंडल में दस जगह आयोजित किया गया। इसमें भारी संख्या में इलाके के किसानों व लोगो ने भाग लिया। ब्लाक हेड क्वाटर घरोटा के अतिरिक्त चौहान, नारंगपुर, परमानंद, एमा गुजरा, जंगल, डिबकु, जकरोर, गुलपुर में प्रोग्राम हुए। यहां मंडल प्रधान संजीव पठानिया, मुख्य सचिव रविदर सिंह, देस राज, प्रधान कंसराज सैनी, किसान मोर्चा जिला प्रधान श्याम लाल, पूर्व जिला परषिद डाक्टर बचन लाल, सचिव नरेश कुमार, देसराज, सोमनाथ, अशोक कुमार, दयाल सिंह, रविदर सिंह, विपन सिंह, सोमराज समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
जरूरतमंदों को स्वेटर और खाने का सामान दिया
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : उड़ान संस्था की ओर से चेयरपर्सन शशिकांता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष में जुगियाल रोड स्थित बाबा सेहज नाथ वृद्ध आश्रम के वृद्धों को स्वेटर, खाने पीने सहित अन्य जरूरी सामान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी पूजन से की गई। उड़ान संस्था की चेयरपर्सन शशिकांता ने बताया कि बड़ोई स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों को तुलसी पूजन दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर उन्हें जरूरी सामान भेंट किया गया। संस्था की ओर से पहले भी ऐसे कई कल्याणकारी कार्य करवाए गए हैं। इस मौके कमलेश कुमारी, पठानकोट पब्लिक स्कूल की प्रिसिपल मधु मोहन, अनंत इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अनुज शर्मा, रेखा देवी, नीलम, संयोगिता, सुमन मल्होत्रा, अनुपम सहित आदि सदस्य उपस्थित थे।