किग्स 20 ने राजेश पुरी को किया सम्मानित
किग्स 20 क्लब पठानकाट की ओर से प्रधान रमन हांडा की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : किग्स 20 क्लब पठानकाट की ओर से प्रधान रमन हांडा की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। मीटिग के दौरान संस्था के समूह सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खत्री सभा के नवनियुक्त प्रधान राजेश पुरी को प्रधान बनने पर सम्मानित किया। संस्था के प्रधान रमण हांडा व प्रवक्ता भारत महाजन ने संयुक्त रूप में कहा कि खुशी की बात है कि हमारी क्लब के साथ अक्ष्य महाजन को देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में पंजाब स्तरीय जगह मिली है। कहा कि क्लब का गठन समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जाए। क्लब का उद्देश्य रहा है कि परदे के पीछे अर्थात बिना सामने आए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जरूरत की सहायता पहुंचाई जा सके। इस उद्देश्य में उनकी क्लब सफल भी हुई है। प्रधान रमन हांडा व भारत महाजन ने आगे बताया कि आज की बैठक में क्लब की ओर से सदस्यों के समक्ष आती खासकर लाक डाउन के बाद व्यापार जगत में उपजे हालातों पर चर्चा की गई। कहा कि लाक डाउन और कर्फयु के बाद देश में सभी तरह का व्यापार ठप पड़ा हुआ है तथा आशा है कि आने वाले समय में सरकार व्यापार को चलाने के लिए रियायतें और राहत देगी। मौके पर उनके साथ वैष्णो मल्होत्रा, राजेश पुरी, अजय कोहली, राजेश सेठ, सुनील महाजन गोगी, राकेश मल्होत्रा सीए, रामा भंडारी, रविन्द्र महाजन, सूरज शर्मा, विपिन महाजन, रविन्द्र हांडा, अश्विनी महाजन, सुदर्शन चोपड़ा, अनिल मल्होत्रा, राजीव सांवल, अब्बी त्रेहन, रमन शर्मा, अक्ष्य महाजन के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।