कार्तिक मास की पूर्णिमा पर खिचड़ी यज्ञ करवाया
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा अर्चना कर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करता है उसे कार्तिक पूर्णिमा का फल प्राप्त होता है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 08:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: बाबा मोनी मंदिर सुजानपुर में संगत की ओर से कार्तिक मास की पूर्णिमा पर वार्षिक यज्ञ किया गया। इस मौके पर पंडित सत्यदेव दास ने संकीर्तन किया तथा आवंला के वृक्ष का महत्व बताया गया। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा अर्चना कर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करता है उसे कार्तिक पूर्णिमा का फल प्राप्त होता है। इससे पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर पंडित अमीचंद, सतीश मेहता ,मिलाप सिंह, सुनील कुमार, मनोज कुमार ,दर्शना, सत्या, सरोज, विजय, प्रियंका, सोनिया, राजकुमार, शशि आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें