सिविल अस्पताल में कंजक पूजन, नवजन्मी बच्चियों को बांटे उपहार
संवाद सहयोगी, पठानकोट : सेहत विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों अनुसार शुक्रवार को पठानकोट
संवाद सहयोगी, पठानकोट : सेहत विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों अनुसार शुक्रवार को पठानकोट के प्रमुख सिविल अस्पताल में कंजक पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर भूपिन्द्र ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल अस्पताल में नवजन्मी 21 कन्याओं की कंजक पूजन के रूप में पूजा की गई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर नरेश कांसरा मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने नवजन्मी बच्चियों के अभिभावकों को कंबल, बेबी किट्ट एवं अन्य उपहार भेंट किए। सिविल सर्जन डॉक्टर नरेश कांसरा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें लड़कियों एवं लड़कों के बीच भेदभाव नही रखना चाहिए। इस मौके पर मौके पर डॉक्टर प्रियंका ठाकुर, चीफ फार्मासिस्ट ओबरॉय, फार्मासिस्ट विद्याधर,करिशमा अग्रवाल, डॉ. राजेश, डॉ.विपिन मल्होत्रा, गौतम अग्रवाल, रम्मी गुप्ता, नितिन महाजन, विमल सैनी आदि मौजूद थे।