तीन दिवसीय ध्वजा समारोह संपन्न
कार्यक्रम दौरान धार्मिक विधि विधान से पूजा से कार्यक्रम रखे गए साथ में पार्श्वनाथ भगवान शांतिनाथ भगवान पद्मावती चक्केश्वरी और अंबिका देवी के जयकारों के साथ पुण्यहम-पुण्यहम प्रियतम प्रियतम के जयकारों के साथ सकल संघ और मंडल द्वारा विधि विधान के साथ समापन हुआ।
जागरण संवाददाता, पठानकोट: धरनेंद्र पद्यमावति जागृत मंडल के संस्थापक क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत आचार्य संजय मुनि के नेतृत्व में चल रहा तीन दिवसीय ध्वजा समारोह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।
कार्यक्रम दौरान धार्मिक विधि विधान से पूजा से कार्यक्रम रखे गए साथ में पार्श्वनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान, पद्मावती चक्केश्वरी और अंबिका देवी के जयकारों के साथ पुण्यहम-पुण्यहम प्रियतम प्रियतम के जयकारों के साथ सकल संघ और मंडल द्वारा विधि विधान के साथ समापन हुआ। साथ में धरनेंद्र पद्यमावति जागृत मंडल के तमाम सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके पश्चात भगवान की आंगी हीरे मोतियों से सजाई गई, जो देखने योग्य थी और लोगों ने दर्शन प्राप्त करके आशीर्वाद लिया। इस मौके पर हेम प्रकाश, पवन कुमार, मंडल पंजाब प्रधान निर्मल सिंह पप्पू, सेठिया परिवार की तरफ से भाव मंगल प्रकट किए और आभार व्यक्त किया।