हरीश रावत को पंजाब की जिम्मेदारी देना सही: संजीव
हरीश रावत को पंजाब प्रदेश प्रभारी बनाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नंगलभूर : हरीश रावत को पंजाब प्रदेश प्रभारी बनाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। यह बात क्लॉक समिति के मेंबर संजीव कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उन पर जो भरोसा दिखाया है उससे रावत के अनुभव का लाभ पार्टी को पंजाब में मिलेगा। इसके लिए वह सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के आभारी हैं। हरीश रावत के आने से कांग्रेस वर्करों में नई ऊर्जा आएगी और 2022 में कांग्रेस की सरकार ही आनी तय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें