भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी करेगी बंद का समर्थन
भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने प्रेम सागर की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें 25 सितंबर के पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 11:08 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने प्रेम सागर की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें 25 सितंबर के पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष कामरेड शिव कुमार और किसान नेता कामरेड बलवंत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। इन किसान विरोधी काले कानूनों के लागू होने से छोटे और मध्यम किसान तबाह हो जाएंगे और आम जनता भी इन कानूनों से प्रभावित होगी। इसलिए इन काले कानूनों पर पुनर्विचार किया जाए। इस अवसर पर कामरेड रघुबीर सिंह , बलबीर सिंह, हरजिदर सिंह बिट्टू, गुलजार मसीह, बलदेव राज भोआ, अजीत राम, बोध राज सैनी, रणजीत सिंह और अन्य साथी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें