प्रदेश में क्राइम का बढना चिता का विषय: सुरिंदर मन्हास
दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं जिसमें प्रदेश का उभरता सितारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है। मूसेवाला के हत्यारों का पता लगाने में भी प्रदेश सरकार फेल साबित हुई है।
संवाद सूत्र, मामून: पंजाब में लगातार क्राइम का बढना चिता का विषय है। अगर प्रदेश सरकार इस क्राइम पर अंकुश न लगाई पाई तो आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को इसके गलत नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। यह बात हिदू सुरक्षा समिति के चेयरमैन सुरिदर मन्हास ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, जिसमें प्रदेश का उभरता सितारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है। मूसेवाला के हत्यारों का पता लगाने में भी प्रदेश सरकार फेल साबित हुई है। प्रतिदिन प्रदेश में कहीं न कहीं गोलीकांड की घटनाएं देखने को मिल रही है, जिसमें पंजाब की जनता के मन में एक भय पैदा हो रहा है। प्रदेश सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए, ताकि प्रदेश की जनता अमन चैन से रह सके।