उदासीन आश्रम में रक्तदान शिविर एक को
महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद जी महाराज के जन्म दिवस के तहत श्री कृष्णा मिशन ट्रस्ट ने सैली रोड स्थित उदासीन आश्रम में श्री रामायण पाठ का शुभारंभ किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खानपुर : महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद जी महाराज के जन्म दिवस के तहत श्री कृष्णा मिशन ट्रस्ट ने सैली रोड स्थित उदासीन आश्रम में श्री रामायण पाठ का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों व श्रद्धालुओं ने पूजा की। अध्यक्ष विजय पासी ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के जन्म दिवस के तहत एक नवंबर को जिला व्यापार मंडल पठानकोट के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जबकि दो नवंबर को श्री रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। उसके बाद सत्संग और दोपहर को भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दीपक वालिया, सूरज, शिवा बरार, आकाश शर्मा, अनिल कुमार, सुमन देवी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें