आर्य समाज के इतिहास पर डाला प्रकाश
दयानंद मठ घंडरा में वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी सदानंद ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मठ के आचार्य डॉ. बलविदर शास्त्री भी मौजूद रहे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 04:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : दयानंद मठ घंडरा में वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी सदानंद ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मठ के आचार्य डॉ. बलविदर शास्त्री भी मौजूद रहे। स्वामी सदानंद ने आर्य समाज के इतिहास, महत्व, शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने जहां सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। वहीं, स्वतंत्रता आंदोलन में भी सराहनीय योगदान डाला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें