'अब नेता पार्टी के लिए वफादार नहीं'
उन्होंने कहा कि पहले कार्यकर्ता पार्टी के प्रति वफादार थे लेकिन अब नेता भी पार्टी के लिए वफादार नहीं रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को आप कैसे जोड़ सकते हैं। अब एक परिवार के सदस्य भी अलग-अलग पार्टियों से जुडे हुए हैं।
संवाद सहयोगी, माधोपुर: विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से पंजाब के गांवों में चौपाल लगनी शुरू हो गई है। इसके तहत विधानसभा हलका सुजानपुर में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा व शिअद के प्रत्याशी मैदानों में आ गए है। इसी के साथ ही लोगों में चुनाव को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। मौसम खराब होने के चलते लोग अलाव सेंकते हुए चुनाव पर चर्चा करते नजर आए। पार्टी की ओर से किए गए विकास कार्य इन चौपालों में चर्चा का मुख्य विषय है।
इस दौरान गणेश दत्त, यशपाल, अश्वनी कुमार, पुरूषोतम कुमार ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है लोगों में चर्चा का दौर गर्म हो रहा है। जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे चुनाव में भी कई बदलाव आ रहे हैं। यह बात चरणदास ने कही। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकर्ता पार्टी के प्रति वफादार थे, लेकिन अब नेता भी पार्टी के लिए वफादार नहीं रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को आप कैसे जोड़ सकते हैं। अब एक परिवार के सदस्य भी अलग-अलग पार्टियों से जुडे हुए हैं। अब तो चुनाव में धन व बल का बोलबाला है। पहले गांव का मुखिया जो फैसला कर लेता था सभी लोग उसी तरफ जाते थे, लेकिन अब जमाना बदल गया है। पहले पैदल प्रचार करते थे लेकिन अब गाड़ियों पर जाकर प्रचार किया जाता है।