Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- बंगाल में भाजपाइयों पर हमले बर्दाश्त नहीं

बंगाल में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस जो जानलेवा हमले कर रही है उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर बंगाल सरकार के खिलाफ दिए गए धरने के दौरान के बाद अपने निवास स्थान पर कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 10:38 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 10:38 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- बंगाल में भाजपाइयों पर हमले बर्दाश्त नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- बंगाल में भाजपाइयों पर हमले बर्दाश्त नहीं

जागरण संवाददाता, पठानकोट : बंगाल में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस जो जानलेवा हमले कर रही है उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर बंगाल सरकार के खिलाफ दिए गए धरने के दौरान के बाद अपने निवास स्थान पर कही। पश्चिमी बंगाल में चुनाव संपन्न होने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे जानलेवा हमले के रोष स्वरूप भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर बुधवार को सुबह 11 से 12 बजे तक धरने दिए। जिला पठानकोट में भी ब्लाक स्तर पर धरने आयोजित कर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहर के वाल्मीकि चौक में साउथ मंडल के अध्यक्ष ठाकुर शमशेर सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि बंगाल में चुनाव के बाद पूरी तरह से अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। ममता सरकार बनने के बाद उनके कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं, जिसमें 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, कई लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। ममता सरकार की गुंडागर्दी के खिलाफ भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेगी। वहीं साउथ मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला न रुके तो वह सड़कों पर आ जाएंगे। उन्होंने देश के राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल में फैल रही अराजकता को देखते हुए उनसे जबावदेही ले ताकि लोगों की जान न जाए। उन्होंने कहा कि अगर ममता सरकार ऐसा नहीं कर पाती तो वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा अनुसूचित जाति की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा रानी, जिला महासचिव सुरेश शर्मा, अनुसूचित जाति जिला प्रधान जोगिद्रशील, राम पाल विक्की, प्रवीण शर्मा, विजय काटल व बिदा सैनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.