पति पत्नी गए थे काम पर, पीछे से घर में सेंध लगा डेढ़ लाख रुपए व जेवरात ले गए चोर
पीड़त जगदीश कुमार ने बताया कि वह कबाड़ की दुकान पर पर काम करते हैं। सुबह करीब आठ बजे वह घर पर ताला लगाकर काम पर चले गए। जब उनकी पत्नी काम से घर वापस आई तो उन्होंने देखा कि घर में सामान सारा बिखरा पड़ा है।
संवाद सूत्र, पठानकोट: मोहल्ला गांधीनगर में वीरवार को चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर वहां से डेढ़ लाख के करीब नकदी, गहने व अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया जब घर पर कोई नहीं था। पति-पत्नी अपने काम पर गए हुए थे। पत्नी जब वापस घर आई तो उसे चोरी की घटना का पता चला। परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़त जगदीश कुमार ने बताया कि वह कबाड़ की दुकान पर पर काम करते हैं। सुबह करीब आठ बजे वह घर पर ताला लगाकर काम पर चले गए। जब उनकी पत्नी काम से घर वापस आई तो उन्होंने देखा कि घर में सामान सारा बिखरा पड़ा है। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। जगदीश कुमार ने बताया कि उनका डेढ़ लाख के करीब नुकसान हुआ है। चोर सोने के जेवर भी ले गए। जगदीश कुमार ने बताया कि उनकी ओर से थाना एक की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।