शहीदों की कुर्बानी से रोशन हो रहे लाखों घर, पठानकोट में जयराम ठाकुर ने दी श्रद्धांलजि
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीद स्मारक में जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बांध निर्माण में कर्मचारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। अधिकारियों व कर्मचारियों के त्याग से ही बांध बन सका व इससे कई राज्य बिजली से रोशन हो रहे हैं।
शाहपुरकंडी (पठानकोट), जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रणजीत सागर बांध परियोजना के शहीदों को नमन किया। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक में जाकर शहीदों को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बांध निर्माण में कर्मचारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। अधिकारियों व कर्मचारियों के त्याग से ही बांध बन सका व इससे कई राज्य बिजली से रोशन हो रहे हैं। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के खेल एवं वन मंत्री राकेश पठानिया, सुजानपुर के विधायक ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू, रणजीत सागर बांध परियोजना के मुख्य अभियंता एसके सलूजा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
इसके पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार शाम रणजीत सागर बांध परियोजना के कम्युनिटी हाल में रूके थे। बुधवार सुबह वह जम्मू-कश्मीर के बिलावर, भादू सहित कई इलाकों में डीडीसी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब व जेएंडके के साथ सटे हिमाचल क्षेत्र का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उक्त राज्यों की सरकारों व प्रशासन के सहयोग से यहां के वाशिंदों को हरसंभव मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इस दौरे में उनके ध्यान में विकास के मुद्दे सामने आए हैं, जिन पर हिमाचल सरकार जल्द कदम उठाएगी। केंद्र व हिमाचल की भाजपा सरकारें का मुख्य उद्देश्य विकास को गति देना है। इस प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, इनके दूरगामी परिणाम होंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें