हरमन कौर को मिला मिस फ्रेशर बेस्ट अवार्ड
रमा चोपड़ा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डा. सतिद्र काहलो के नेतृत्व में फ्रेशर-डे आवाज दा विगनिग आयोजित किया गया।
संस, पठानकोट : रमा चोपड़ा कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डा. सतिद्र काहलो के नेतृत्व में फ्रेशर-डे आवाज दा विगनिग आयोजित किया गया। बीएबी काम, बीएससी की छात्राओं ने रैंप पर उतर कर अपनी प्रतिभा को उजागर करते हुए जलवे बिखेरे। इस मौके हरमन कौर को मिस फ्रेशर, रीतिका द्वितीय रनरअप, भारती को मिस रैवशिग हेयर, कोमल को मिस ब्यूटीफुल गेट, कनिका को मिस एलिगेंट, मुस्कान को मिस इनोसैंट, विशाखा को मिस स्पार्किंग आइज, कुमारी शाईना को मिस चार्मिंग, भावना को बैस्ट अपेरल चयनित किया गया। प्राचार्या डा. सतिद्र काहलों द्वारा उक्त छात्राओं को क्राउन व सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके वीणा गुप्ता, नीलम शर्मा, विजय आदि उपस्थित थे। खत्री सभा के अध्यक्ष राजेश पुरी सम्मानित
खत्री सभा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान राजेश पुरी उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित खत्री सभा के समूह सदस्यों की ओर से लाक डाउन के दौरान प्रधान राजेश पुरी और उनकी टीम द्वारा शहर के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अच्छा कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया। प्रधान राजेश पुरी ने इसके लिए उपस्थित समूह सरपरस्त व टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि आज खत्री सभा की जिला पठानकोट में विशेष पहचान बनी है तो केवल खत्री सभा के समूह सदस्यां और गणमान्यों की बदौलत है। केवल प्रधान कुछ नहीं कर सकता, जब तक उनकी पूरी टीम उनका साथ न दें। इसलिए, इस सम्मान के अधिकारी केवल वह नहीं बल्कि उनकी पूरी टीम है। मौके पर उनके साथ जिला चेयरमैन विजय पासी, जिला प्रधान आदेश स्याल, जिला उप चेयरमैन पीआर पासी, जिला चीफ एडवाइजर अवतार अबरोल, महासचिव रोमी वडैहरा, चेयरमैन रामपाल भंडारी, पीआर एनपी धवन, सीनियर उपाध्यक्ष आरके खन्ना, डायरेक्टर सुशील महेन्द्रू, उपाध्यक्ष अजय कोहली, एम्बेसडर रमन हांडा, सचिव संजय पुरी, पूर्व अध्यक्ष संजय आनंद, उपाध्यक्ष राजीव सेठ, सह कैशियर जगदीश कोहली, उपाध्यक्ष वैष्णो मल्होत्रा मौजूद रहे।