गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार भरोली कलां ने निकाली प्रभात फेरी
श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज के प्रकाशपर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार भरोली कलां द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज के प्रकाशपर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार भरोली कलां द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान कैप्टन सुखविद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी गांव में परिक्रमा करने के बाद वापस गुरुद्वारा में आकर संपन्न हुई। पूर्व प्रधान सरदार सतनम सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को श्री गुरु गोबिद सिंह महाराज के प्रकाशपर्व को समर्पित 13 जनवरी से प्रभात फेरियां शुरू की गई थी, जो 19 जनवरी तक चलेंगी। 20 को प्रकाश पर्व वाले दिन सुबह 7:30 रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर भी होगा। इस दौरान प्रभात फेरियों में सहयोग करने वालों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह, सरदार रणजीत सिंह, दयाल सिंह, जसपाल सिंह, हरदियाल सिंह, संतोष कौर, नरेंद्र कौर, बब्बी व दिलीप कौर आदि मौजूद थे।
श्री अखंड पाठ के भोग डाले
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : श्री गुरु गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के तहत गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रानीतला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहब में रखे गए श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए। वहीं टाडी जत्थे के प्रमुख भाई अमरीक सिंह रानीपुर ने उपस्थित संगत को गुरु इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर सभा ने इलाके के गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सुच्चा सिंह, सुखबीर सिंहन कलेर, जसवीर सिंह, तारा सिंह, शेर सिंह, सुखदेव सिंह, रविदर सिंह जग्गा, बलविदर सिंह भुल्लर, एडवोकेट सिमरनजीत कौर सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।