ग्रीन दिवस पर पौधे लगाने की ली शपथ
टाइनी टॉयज स्कूल की दोनो ब्रांचों में प्रिसिपल डायरेक्टर गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रीन दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 08:16 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 08:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खानपुर : टाइनी टॉयज स्कूल की दोनो ब्रांचों में प्रिसिपल डायरेक्टर गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रीन दिवस मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन विपन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए। स्कूल के नन्हें बच्चे हरे रंग के परिधानों में हरे रंगे के गुब्बारे छठा बिखेर रहे थे। गौरव गुप्ता ने बच्चों को ग्रीन दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हरियाली हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। अगर हम हरियाली के प्रतीक पौधों को अंधाधुंध काटने से पीछे नही हटे तो एक दिन ऐसा आएगा की हम लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। हरियाली खुशहाली का प्रतीक है, इसलिए हम सबको आज के दिन कसम खानी चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास पौधे लगाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें