Move to Jagran APP

पूर्व विधायक अशोक शर्मा बने अफेयर कमेटी का सदस्य

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा जिला पठानकोट के पूर्व विधायक अशोक शर्मा को राजनीतिक अफेयर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 10:40 PM (IST)
पूर्व विधायक अशोक शर्मा बने अफेयर कमेटी का सदस्य
पूर्व विधायक अशोक शर्मा बने अफेयर कमेटी का सदस्य

संवाद सहयोगी, सरना : शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा जिला पठानकोट के पूर्व विधायक अशोक शर्मा को राजनीतिक अफेयर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त कमेटी सदस्य अशोक शर्मा पार्टी के वर्करों व पदाधिकारियों के साथ गुरुद्वारा बारठ साहिब में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने अशोक शर्मा, शहरी अध्यक्ष सुरिन्द्र सिंह मिटू व गुरनाम सिंह जोहल को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। अशोक शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी लगन व निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर मैनेजर सुखमिन्द्र सिंह ज्ञानी, देहाती अध्यक्ष सुभाष सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह, महासचिव विनय शर्मा, सुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह राजा, गुरमिन्द्र सिंह चावला, बलवीर सिंह,पंकज सैनी, जतिन्द्र सिंह विक्की, बब्बू, कर्ण सिंह, पवन, संजीव सैनी, मनदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.