पूर्व कौंसिल अध्यक्ष अनिल विज रस्म पगड़ी आज
विधायक अमित विज के पिता अनिल विज की रस्म पगड़ी व उठाला वीरवार को होगा।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : विधायक अमित विज के पिता अनिल विज की रस्म पगड़ी व उठाला वीरवार को होगा। स्वर्गीय अनिल विज ने अपना राजनीतिक सफर 1992 में किया और पहली बार वह कौंसिल के सदस्य बने। इसके बाद 1997, 2002 व 2008 में वह लगातार कौंसिल के सदस्य रहे। वर्ष 2008 में वह नगर कौंसिल के प्रधान बने। इसके बाद पठानकोट नगर निगम बन गया। वर्ष 2013 से 2018 तक वह दो बार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। कोविड-19 में उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता भी की। दो महीने पहले वह थोड़ा बीमार हुए। इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल गुडगांव में भर्ती करवाया गया। 13 अक्टूबर को अपने निवास स्थान पटेल चौक में सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अमित विज व उनके भाई कांग्रेस नेता आशीष विज ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अपने निवास स्थान पटेल चौक में ही रस्म पगड़ी की रस्म अदा होगी। कहा कि परिवार जन दोपहर 1 से 2 बजे तक रस्म उठाला व पगड़ी की रस्म अदा करेंगे। समूह शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों में ही रह कर दोपहर 1 से 2 बजे तक उनके की आत्मिक शांति के लिए दुआ करें।