Move to Jagran APP

लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला

लदपालवा टोल प्लाजा पर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंक रोष जताया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 11:16 PM (IST)
लाठीचार्ज  के विरोध में किसानों ने फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला
लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी, मलिकपुर, सरना : लदपालवा टोल प्लाजा पर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंक रोष जताया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी बनाए गए काले कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसानों का संघर्ष इसी प्रकार जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार की तरफ से किसानों और महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला जलाया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा जिला पठानकोट के प्रधान गुरदयाल सैनी ने बड़े बड़े कार्पोरेट घरानों पर तंज कसते हुए कहा कि, सच्चे दी कदर नहीं इथे दुनिया झूठ दी खट्टी खांदी है, कदी चमचे हुंदे सी चांदी दे, आजकल चमचेयां दी चांदी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बड़े बड़े कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसान विरोधी काले कानून लेकर आई है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जरनैल सिंह, इंदरजोत सिंह, तरसेम, संतोख राज, केवल सिंह, गुरनाम सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.