ढाकी में वर्करों से मीटिंग करने पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल जोशी को किसानों ने दिखाए काले झडे
जागरण संवाददाता पठानकोट मंगलवार की देर शाम कार्यकर्ताओं के साथ ढाकी में मीटिंग करने पहुंच
जागरण संवाददाता, पठानकोट : मंगलवार की देर शाम कार्यकर्ताओं के साथ ढाकी में मीटिंग करने पहुंचे भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल जोशी को किसानों ने काली झडिया दिखाई। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।
भाजपा के पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि हमने किसानों को बात करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माने। उन्हें लगता है की भाजपा उनके खिलाफ है जो बिल्कुल गलत है। भाजपा किसानों की हमदर्द है। लेकिन कुछ राजनीतिक पाíटया उनके कंधों पर बंदूक चला कर अपनी राजनीतिक रोटिया सेंक रहीं हैं।
इस मौके आप नेता गुरदियाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता अनाज तो पंजाब के किसानों का खाते हैं, लेकिन उनकी हिमायत करने की बजाय किसान विरोधी कानून का साथ दे रहे हैं। किसान जत्थेबंदियों तब तक भाजपा नेताओं का घेराव करती रहेंगी जब तक कृषि कानूनों को रद नहीं किया जाता।
शाहपुरकंडी : नौजवान मजदूर किसान संघर्ष कमेटी ने गुरजंट सिंह संधू की देखरेख में गोल मार्केट में किसान आंदोलन के हक में रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी है। जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस कड़कती ठंड में देश का अन्नदाता सड़कों पर बैठा है। मगर केंद्र सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं। अगर सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिए तो देश का आम आदमी सड़कों पर आ जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर जगजीत सिंह, बसंत सिंह, गगन, सलविंदर सिंह, निशान सिंह , सुलखन सिंह आदि मौजूद थे।