Move to Jagran APP

यज्ञ से शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक उन्नति होती है : वेद प्रकाश

आत्म प्रज्ञा आश्रम बागनी नूरपुर में तीन दिवसीय आठवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 04:29 PM (IST)
यज्ञ से शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक उन्नति होती है :  वेद प्रकाश
यज्ञ से शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक उन्नति होती है : वेद प्रकाश

संस, पठानकोट : आत्म प्रज्ञा आश्रम बागनी, नूरपुर में तीन दिवसीय आठवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया जिसमें व्यापार मंडल मामून के अध्यक्ष संजीव महाजन, अपनी पत्नी मीनाक्षी, माता कैलाश गुप्ता के साथ खास तौर पर शिरकत की। इस मौके पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए संचालक स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती की अध्यक्षता में सात कुंडीय यज्ञ शुरू किया गया।

prime article banner

ब्रह्मा स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती व अन्य विद्वानों द्वारा का महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया गया जिसमें आए समस्त यजमानों ने अग्नि में आहुतियां डाली।

यज्ञ के उपरांत मनमोहन स्वामी और वैद्य रामपाल द्वारा अपने मधुर भजनों, विषयों से भाग तू , नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का और ओम ओम बोल प्यारे ओम ओम बोल, मन अपने की कुंडी खोल इत्यादि से यजमानो को भावविभोर कर दिया।

उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए यज्ञ ब्रह्मा स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन के लिए सर्वोत्तम कार्य है। इस कार्य से मनुष्य के जीवन की शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार की उन्नति होती है। आज समाज में कोरोना का प्रकोप है। इसका प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसे दूर करने का सरल और सर्वोत्तम उपाय यज्ञ है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव महाजन ने कहा कि हमें ऐसे आयोजनों, महायज्ञ में शामिल होकर अपनी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस अवसर पर कुलदीप, गुरदीप, राजेश, किशोरी लाल, मेजर विजय पाल, सूबेदार वेदपाल, पवन, तथा अन्य प्रदेशों से जजमान भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK