Move to Jagran APP

शिक्षा मंत्री को अपनी डिग्रियां वापस करेंगे कर्मचारी

सर्व शिक्षा अभियान व मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारियों से पंजाब सरकार भेदभाव कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 11:25 PM (IST)
शिक्षा मंत्री को अपनी डिग्रियां वापस करेंगे कर्मचारी
शिक्षा मंत्री को अपनी डिग्रियां वापस करेंगे कर्मचारी

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सर्व शिक्षा अभियान व मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारियों से पंजाब सरकार भेदभाव कर रही है। इसके चलते सात नवंबर को पटियाला में प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी व शिक्षा मंत्री को डिग्री वापस दी जाएगी। यह बात यूनियन प्रधान मलकीत सिंह ने कही। बुधवार को कर्मचारियों की मीटिंग सुजानपुर में हुई। इसमें धीरज कुमार, मनीष गुप्ता, सुमित कुमार, अश्विनी कुमार, राजीव ठाकुर, कुशल, कमलदीप ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से शिक्षा विभाग के दफ्तरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सेवाओं को सरकार की ओर से अभी तक रेगुलर नहीं किया गया। करीब ढाई साल पहले शिक्षा मंत्री बिजेंद्र सिगला के साथ काफी मीटिग हुई थी। इसमें हर बार उनकी तरफ से यही कहा जाता है कि उनको पक्का करने की कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी उन्हें रेगुलर नहीं किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.