इंप्लाइज फेडरेशन पावरकाम ने किया प्रदर्शन
इंप्लाइज फेडरेशन पावरकाम शाहपुरकंडी ने जोनल अध्यक्ष सुरिदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी/ जुगियाल : इंप्लाइज फेडरेशन पावरकाम शाहपुरकंडी ने जोनल अध्यक्ष सुरिदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुरिदर सिंह ने कहा कि पंजाब और केंद्र सरकार किसानों, कर्मचारियों व आम लोगों पर जबरन फरमान थोप रही है। इसके चलते कर्मियों में रोष है। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट बिना देरी से लागू की जाए, डीए की बकाया किस्त दिवाली से पहले दी जाए, एक अप्रैल 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को एनपीएस की बजाए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। अगर एक मजदूर अपने हाथ से लोहे के आकार को बदल सकता है तो वह अपने हक के लिए कुछ भी कर सकता है। इस अवसर पर रवि कुमार, अश्विनी कुमार, निशा कांत, युद्धवीर सिंह, बलवीर सिंह, राम भी मौजूद थे।