Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाकर किया रोष प्रदर्शन

पंजाब यूटी कर्मचारी पेंशनर तालमेल संघर्ष फ्रंट कमेटी जिला पठानकोट ने डीसी दफ्तर कांप्लेक्स में कर्मचारियों की मांगों को पुतला जलाया व जिलाधीश को मांग पत्र दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 03:39 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 03:39 PM (IST)
कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाकर किया रोष प्रदर्शन
कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाकर किया रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सुजानपुर/ मलिकपुर : पंजाब यूटी कर्मचारी, पेंशनर तालमेल संघर्ष फ्रंट कमेटी जिला पठानकोट ने डीसी दफ्तर कांप्लेक्स में कर्मचारियों की मांगों को पुतला जलाया व जिलाधीश को मांग पत्र दिया। इस दौरान सत्य प्रकाश, गुरनाम सिंह, नरेश कुमार ,राजेंद्र धीमान , गुरदीप सफरी, नवरेश डोगरा विशालवीर, गुरनाम सिंह, प्रियंका ठाकुर, अंकित कुमार डॉक्टर लेखराज, विक्रमजीत, राजेश कुमार, राम सिंह , सलविदर पराशर, राम सिंह, गुरनाम सिंह, सतीश शर्मा, अंकित कुमार व मंगत सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष को और तीखा किया जाएगा। पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। पंजाब सरकार द्वारा वेतन आयोग को जुलाई तक बढ़ाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया है। सभी जिलों में डीसी दफ्तरों के बाहर 10 मार्च तक तक भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार बिना देरी के महंगाई भत्ते तथा एरियर को जारी करें। छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट जनवरी 2016 से को जारी करके कर्मचारियों को इसका लाभ दें। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। डीए बकाया किस्त जारी की जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। सभी कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा दी जाए। अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। वार्षिक टैक्स 2400 रुपये बंद किया जाए। मोबाइल भत्ते की कटौती वापस ली जाए। समान कार्य समान वेतन दिया जाए पूरे स्केल पर भर्ती की जाए। प्रवेजन का समय एक वर्ष का किया जाए। इस मौके पर मंगत सिंह, मोहन पाल अजय सिंह, गगन सिंह, सतीश कुमार, रजिदर कुमार, सोमराज अश्विनी कुमार, सत्येंद्रर कुमार, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.