Move to Jagran APP

खेल मैदान को तरसे दुनेरा के नौजवान

राज्य सरकार ने कलस्टर स्तर पर खेल मैदानों के लिए पचांयतों को फंड जारी किए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:40 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 11:40 PM (IST)
खेल मैदान को तरसे दुनेरा के नौजवान
खेल मैदान को तरसे दुनेरा के नौजवान

सवांद सहयोगी, दुनेरा : युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने को राज्य सरकार ने कलस्टर स्तर पर खेल मैदानों के लिए पचांयतों को फंड जारी किए। खेल मैदानों को तुरंत बनाने की हिदायतों के बावजूद इस पर कोई काम नहीं हुआ है। धारकलां तहसील क्षेत्र में युवाओं की लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल मैदान की सुविधा मिले। इस मांग के तहत सरकार ने दुनेरा खेल मैदान के लिए फंड दिया था, मगर इसका कार्य अधूरा रह गया है। इससे युवा वर्ग में भारी निराशा के भाव हैं।

loksabha election banner

बरसात के मौसम के कारण बंद हुआ था काम : सरपंच राजेश शर्मा

दुनेरा के सरपंच राजेश शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम के कारण कार्य बंद हुआ था। इसके बाद वन विभाग की हिदायतों के तहत कार्य नहीं हो पा रहा था। पचांयतवासी वन अधिकारी से मिलने गए थे, मगर अभी तक इसका समाधान नही हो सका है। खेल मैदान का कार्य जल्द होना चाहिए पूरा : रजत शर्मा

मडंल भाजपा धारकलां के अध्यक्ष रजत शर्मा का कहना है कि खेल मैदान कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। जिससे कि युवाओं को इसका फायदा मिले। प्रयास होगा कि खेल मैदान की सुविधा जल्द मिले। स्थानीय लोगों को भी पंचायत का सहयोग करना चाहिए : रघुनंदन धीमान

रघुनंदन धीमान ने कहा कि दुनेरा खेल मैदान का जल्द बनाने के लिए स्थानीय लोगों को भी पंचायत का सहयोग करना चाहिए। खेल मैदान होंगे तब ही युवा खेलों की ओर आकर्षित हो पाएंगे। प्रतिभा की कमी नहीं है उस बस निखारने वाला चाहिए। लंबे समय से चली आ रही युवाओं की मांग को किया जाए पूरा : प्रमोद पठानिया

प्रमोद पठानिया का कहना है कि यह दुनेरा का दुर्भाग्य है कि किसी ने लंबे समय से युवाओं की इस मांग को जरूरी नहीं समझा। यही कारण है कि यहां के युवा खेलों में आगे नहीं बढ़ पाए हैं। इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.