भाजपा जिला अध्यक्ष ने पटेल चौक में दिया धरना
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने धरना दिया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने धरना दिया।
जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि बंगाल में सारा गुंडागर्दी का नंगा नाच ममता दीदी के इलेक्शन जीतने के बाद हुआ और इन सारे गुंडों को ममता का आशीर्वाद प्राप्त था। इसीलिए वहां पर कोई एफआइआर नहीं हुई और न ही कोई गिरफ्तारी हुई। इलेक्शन जीतने के बाद हुए इस कृत्य की हम भारतीय जनता पार्टी जिला पठानकोट के कार्यकर्ता निदा करते हैं। इस मौके पर साउथ मंडल के अध्यक्ष रोहित पुरी, जिला महामंत्री विनोद धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा, अशोक चोपड़ा मोंटू आदि मौजूद थे। इधर, घरोटा में भाजपा देहाती मंडल की ओर से मंडल प्रधान नरिदर सिंह पम्मी के नेतृत्व में गांव नंगल में रोष प्रदर्शन किया गया, जिसमें मंडल प्रधान नरिदर सिंह पम्मी ने कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतंत्र की हत्या है। इस मौके पर बाजीगर नेता सुलखन सिंह, परवीन कुमार, परवीन कटोच, प्रबोध इत्यादि अन्य हाजिर थे। वहीं, भाजपा मामून मंडल द्वारा कड़कती धूप में बैठकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ऋषि पठानिया, जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, जिला महिला मोर्चा प्रधान बीना परमार, कुलेश्वर सिंह, बलवान सिंह, हरदीप सिंह राजकुमार, बोधराज ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के वर्करों के घर तोड़फोड़ करके और उनके वर्करों को मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत किसी भी पार्टी की हो मगर ऐसा घिनौना काम कोई भी पार्टी नहीं करती।