राशन सप्लाई न होने पर डिपो होल्डर ने दी आत्मदाह की चेतावनी
डिपो होल्डर निरंजन सिंह ने फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग पर उसके डिपो की सप्लाई बहाल न करने का आरोप लगाया है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : गांव मुद्दे के डिपो होल्डर निरंजन सिंह ने फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग पर उसके डिपो की सप्लाई बहाल न करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि अगर उसके डीपी की सप्लाई जारी न हुई तो वह जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर दफ्तर के बाहर आत्मदाह कर लेगा। उसको लगभग एक वर्ष से परेशान किया जा रहा है और गांव में राजनीतिक रंजिश का शिकार बनाया जा रहा है। उसने कहा कि उसने अपने डिपो की सप्लाई के लिए 18987 रुपये विभाग को जमा करवाए थे, लेकिन राजनीतिक रंजिश के चलते मेरे खिलाफ शिकायतें की गई। इसके बाद फरवरी 2020 को उसके डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी गई थी। जुलाई में उसके डिपो को बहाल कर दिया, लेकिन वितरण के लिए उन्हें गेहूं नहीं दी गई। इस संबंध में पता किया तो कहा जा रहा है कि उन्हें सप्लाई तभी जाएगी, जब उनके डिपो के गेहूं को गांव के स्कूल में पंचायत द्वारा वितरित किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति के प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मिन्हास ने कहा कि अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति इस मामले में उक्त डिपो होल्डर के साथ है तथा उसके साथ किसी भी प्रकार का धक्का नहीं होने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो समिति की ओर से जिला फूड सप्लाई दफ्तर का घेराव किया जाएगा। वहीं, विभाग के इंस्पेक्टर पुनीत शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा उनको कोई परेशान नहीं किया जा रहा। विभाग द्वारा डिपो में अप्रैल से सितंबर महीने का कोटा पहुंचाया जा रहा है।