सेवा केंद्र में बढ़ी फीसें वापस लेने की मांग
सेवा केंद्र में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शेर अली रजिदर कुमार व होशियार सिंह ने बताया कि वह दो-तीन दिन से लगातार अपने काम करवाने आ रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 10:01 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 10:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सेवा केंद्र में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शेर अली, रजिदर कुमार व होशियार सिंह ने बताया कि वह दो-तीन दिन से लगातार अपने काम करवाने आ रहे हैं। कार्य धीमी गति के चलते उनको रोज लौटना पड़ रहा है। अब सेवा केंद्रों में फीस भी डबल कर दी गई है। एक तो लोगों को सेवा केंद्रों में समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही है, दूसरा फीस अधिक होने का बोझ आमजन पर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली दुरुस्त कर फीस कम की जाए। भीड़ अधिक होने पर अतिरिक्त टेबल लगाएं ताकि लोगों के काम समय पर हो जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें