Move to Jagran APP

संविधान देता है बराबरी का अधिकार : अश्वनी

संविधान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM (IST)
संविधान देता है बराबरी का अधिकार : अश्वनी
संविधान देता है बराबरी का अधिकार : अश्वनी

संवाद सहयोगी, मामून : संविधान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में किया। इसमें भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात वक्ताओं ने भारतीय संविधान की विशेषता पर प्रकाश डाला। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान हम सब भारतीयों को बराबरी का अधिकार देता है। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने संविधान निर्माता बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर सुदेश वर्मा, जोगिदर शील, अमित डोगरा, अनिल वासुदेवा ,प्रदीप रैना आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

----------------

बाबासाहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : बब्बू

संवाद सहयोगी, माधोपुर : भाजपा मामून मंडल की विशेष बैठक मंडलाध्यक्ष ऋषि पठानिया की अध्यक्षता में पंगोली चौक में हुई। इसमें विशेष रूप से विधायक दिनेश सिंह बब्बू व जिला भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर पठानिया उपस्थित हुए।

बैठक में सभी कार्यकर्ता साथियों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया और भारतीय संविधान के रचनाकार बाबा भीम राव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विधायक बब्बू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबासाहेब के संविधान निर्माण में योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। भारत का संविधान देश की अनेकता को एकता में पिरोने का काम करता है। इस अवसर पर बलविदर सिंह, अमित शर्मा, करनैल सिंह, कुलदीप सिंह, मिटू सलारिया, रनिदर सिंह उपस्थित रहे।

------------

घरोटा ब्लाक ने मनाया सविधान दिवस

संवाद सहयोगी, घरोटा : आम आदमी पार्टी ने संविधान दिवस पर कार्यक्रम किया। इसमें जिला मुख्य सचिव ठाकुर मनोहर सिंह व सीनियर यूथ लीडर अधिवक्ता राणा रंजीत सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने डाक्टर भीम राव आंबेडकर और संविधान दिवस पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य के निर्वाह के प्रति भी ईमानदार और तत्पर होने का आह्वान किया। इस मौके पर जोनी, निक्कू काटल, किरपाल सिंह, दीपक कुमार,सुरेश कुमार,नितिन, विनोद, रिकू, बंटी, मुनीश, बलविदर सिंह हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.