Move to Jagran APP

सुजानपुर : नरेश पुरी को टिकट देने से चल रहे थे नाराज, कांग्रेस हलका प्रभारी मंटू आप में शामिल

विधानसभा हलका सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सुजानपुर से कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी वह चुनाव लड़ चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:42 PM (IST)
सुजानपुर : नरेश पुरी को टिकट देने से चल रहे थे नाराज, कांग्रेस हलका प्रभारी मंटू आप में शामिल
सुजानपुर : नरेश पुरी को टिकट देने से चल रहे थे नाराज, कांग्रेस हलका प्रभारी मंटू आप में शामिल

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधानसभा हलका सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सुजानपुर से कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी वह चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार सुजानपुर से नरेश पुरी को पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया। बताया जाता है कि इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।

loksabha election banner

अमित मंटू के कांग्रेस पार्टी से सुजानपुर हलके में राजनीतिक समीकरण एक बार फिर बदलने की संभावना बन गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने उनको चंडीगढ़ में सिरोपा डालकर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

कांग्रेस को दो बार हराने वाले को टिकट देने से नाराजगी : मंटू

कांग्रेस के टिकट पर 2017 में सुजानपुर हलके से विधनसभा चुनाव लड़ चुके अमित सिंह मंटू से आम आदमी पार्टी में शामिल होने के संबंध में पूछे जाने पर उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी ने उस व्यक्ति को टिकट दी है जिसने कांग्रेस को दो बार हराया है। कांग्रेस में सुजानपुर से टिकट लेने के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था, उनमें से जनता की सेवा करने वाले जनता का कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को टिकट दे दी जाती तो उन्हें कोई मलाल नहीं होता। लेकिन, पार्टी की ओर से सुजानपुर में कांग्रेस की दो बार हुई हार का प्रमुख कारण रहे व्यक्ति को टिकट देकर जनता के साथ विश्वासघात किया गया है। इसी कारण वे कांग्रेस को अलविदा करके आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।अब आम आदमी पार्टी के लिए कार्य करेंगे, जिस तरह वे जनता की सेवा करते आ रहे हैं, उसी तरह आगे भी सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को सुजानपुर से जीत दिलाकर ही दम लेंगे।

कई अन्य कांग्रेसी भी चल रहे नाराज

कांग्रेस की ओर से सुजानपुर से नरेश पुरी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे थे। करीब दर्जन भर कांग्रेस नेताओं की ओर से नरेश पुरी को पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से खुलकर विरोध किया जा रहा है। इनमें अधिकतर पार्टी की टिकट के लिए आवेदन करने वाले दावेदार शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले अमित सिंह मंटू को 30 हजार से अधिक वोट मिले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.