कांग्रेस ने पांच वर्ष विकास के लिए नहीं दिया फंड, अब सबक सिखाने का समय
मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू ने धार कलां के गांवों का दौरा कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

संवाद सहयोगी, दुनेरा :
मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू ने धार कलां के गांवों का दौरा कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। बब्बू ने कहा कि यह क्षेत्र उनकी कर्मभूमि है। लोग भी जानते हैं कि उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ ही प्रदेश सरकार पर विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से भेदभाव करने और क्षेत्र के विकास के लिए फंड नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि क्षेत्र के कांग्रेस के नेता भी सुजानपुर के विकास कार्यों में अड़ंगा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ते रहे। पर इसके बावजूद उनके द्वारा लगातार 15 वर्षों से यह प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जा सकें और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें। कहा कि लोगों ने भी उनका खूब साथ दिया और उन्हें पूरा भरोसा है कि आगे भी लोग उनके साथ ही डटकर खड़े रहेंगे।
भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के साथ जो सौतेला व्यवहार किया है उसका खामियाजा कांग्रेस को 20 फरवरी को चुनाव वाले दिन भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर मंडल भाजपा धार कलां के कार्यकारी प्रधान रजनीश कुमार मिंटू, धार मंडल भाजपा उपाध्यक्ष गणेश चाड़क, मंडल भाजपा सचिव युवराज सिंह, करतार सिंह, अश्वनी शर्मा, सुरक्षा पठानिया, बिशन सूदन, हरनाम सिंह, अमरनाथ, स्वर्ण सिंह, शेर सिंह, पूरन चंद, बिशन शर्मा, कुलवंत सिंह,अनिल सूदन, गुलजार सिंह, नरसिंह लाल, राजिदर ठाकुर, बलवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
Edited By Jagran